भाजपा प्रत्याशी हंस राज हंस का नामांकन रद कराने कोर्ट जाएगी AAP, लगाया ये गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी ने उत्तर-पश्चिमी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हंस राज हंस पर चुनाव आयोग के कानूनों का उलंघन करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दिल्ली की उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट जो कि एससी रिजर्व सीट है, वहां से भाजपा ने जो अपना प्रत्याशी खड़ा किया है, वह दरअसल एससी समुदाय का है ही नही। नामांकन पत्र में भाजपा के प्रत्याशी द्वारा कुछ जानकारियां छुपाई गई है।
उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रत्याशी हंस राज हंस 20 फरवरी 2014 को धर्म परिवर्तन कर, इस्लाम कबूल कर चुके हैं। साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए राजेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि इस संबंध में देश के कई प्रतिष्ठित अखबारों में खबर छपी थी, और कई मीडिया चैनल पर इस संबंध में स्टोरी भी चलाई गई थीं।

More videos

See All