मोदी जी जरूर हरियाणा आयें, लेकिन जीत कांग्रेस की ही होगी- अशोक तंवर

सिरसा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि किसान संगठन से जुड़े किसानों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। तंवर ने कहा कि भाजपा से जुड़े लोग भी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। सिरसा में कांग्रेस को अपार समर्थन मिल रहा है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल पर सरकारी मशीनरी के दुरुप्रयोग का आरोप लगाया है। साथ ही तंवर ने प्रधानमंत्री मोदी की आठ मई की फतेहाबाद रैली पर कटाक्ष भी कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी जरूर आयें, लेकिन जीत कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री मोदी से पिछले 5 सालों का हिसाब मांगेगे ।

More videos

See All