प्रज्ञा ठाकुर ने बुर्के पर बैन की मांग का समर्थन किया तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन कर ली कांग्रेस

पिछले दिनों श्रीलंका में चर्चों पर हुए आतंकी हमले के बाद वहां सरकार ने महिलाओं के बुर्का पहनने पर बैन लगा दिया है। अब यह मांग भारत में भी उठने लगी है। इस मामले में भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हिसाब से फैसला लिया जाना चाहिए। 
वहीं दूसरी तरफ प्रज्ञा के बयान के साइड इफ़ेक्ट भी देखने को मिलने लगे हैं। नरेला विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। ये सभी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के हैं और साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान से नाराज थे। इसलिए अब उन्होंने फैसला लिया कि अल्पसंख्यक वर्ग अब कांग्रेस के लिए काम करेगा।

More videos

See All