वीरभद्र बोले, भाजपा यह न समझे कि राजा का शरीर अस्वस्थ रहने लगा

 पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। कांग्रेस को भाजपा से पहचान लेने की जरूरत नहीं है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। वीरभद्र सिंह ने बुधवार को सुलह के डरोह और जय¨सहपुर हलके के तहत पंचरुखी में कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के पक्ष में जनसभाएं कर भाजपा पर हमले किए। उन्होने दावा किया कि प्रदेश में विकास कांग्रेस ने करवाया है। भाजपा तो मात्र जुमलेबाजी में माहिर है।
आरोप लगाया कि भाजपा ने योजनाओं के नाम बदल कर मात्र श्रेय लेकर जनता को गुमराह किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा यह न समझे कि राजा का शरीर अस्वस्थ रहने लगा है, यह तो समय की नजाकत है। कहा कि जब तक उनकी सांसों में धड़कन चल रही है वह हमेशा कांग्रेस के लिए धड़कती रहेंगी। दावा किया कि हिमाचल में चारों सीटें कांग्रेस जीतेगी। इस दौरान पवन काजल ने कहा कि जनता उन्हें प्यार दे रही है। काजल ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी में माहिर है और वोट की खातिर जनता से झूठ बोल रही है। कहा किभाजपा ने करोड़ों रुपयेप्रचार पर खर्च किए हैं जबकि भाजपा सांसद पांच वर्ष के कार्यकाल में जनता को दिखाई तक नहीं दिए हैं। इस मौके पर केसीसीबी के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, मिलखी राम गोमा व याद¨वदर गोमा समेत ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

More videos

See All