क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अशोक तंवर के लिए की वोटों की अपील, कहा तंवर हैं काबिल शख्स

हरियाणा में हर पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है, इसी के चलते क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने सिरसा पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का समर्थन किया। योगराज सिंह ने कांग्रेस के समर्थन में कई गांवों में जाकर जन सभाओं को संबोधित भी किया। उनके साथ अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर भी मौजूद रही।
प्रेस वार्ता के दौरान योगराज सिंह ने कहा कि वह अशोक तंवर के लिए वोट मांगने नहीं आए हैं, बल्कि रिश्ते निभाने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उनका पुराना रिश्ता है और इससे पहले भी वह विनोद शर्मा के लिए काम कर चुके हैं। योगराज सिंह का कहना है कि वोट पार्टी को नहीं, बल्कि एक काबिल इंसान को दिया जाता है और तंवर एक काबिल शख्स हैं।

More videos

See All