अमित शाह ने कहा- कश्मीर को हिंदुस्तान से कोई अलग नहीं कर सकता, धारा 370 समाप्त कर के रहेंगे

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर कहा कि बंगाल सहित पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने बुधवार को बनगांव संसदीय क्षेत्र के कल्याणी में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल प्रमुख व राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वार किया। उन्होंने ममता पर घुसपैठियों के समर्थन करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को वोट बैंक के लिए बंगाल में ममता का आश्रय मिलता है। ये घुसपैठिये देश को दीमक की तरह चाट रहे हैं। भाजपा के लिए देश की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। घुसपैठियों को निकालने के लिए एनआरसी लाया जाएगा। इसके पहले भाजपा की सरकार नागरिकता संशोधन बिल लाकर शरणार्थियों को जो धार्मिक रूप से प्रताड़ित होकर आसपास के देशों से आए हैं, उन्हें नागरिकता प्रदान करेगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर को हिंदुस्तान से कोई अलग नहीं कर सकता है। जब तक एक-एक भाजपा कार्यकर्ता के तन में प्राण है, कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करके रहेंगे।  इसके लिए शाह ने बंगाल की जनता से भाजपा को 23 लोकसभा सीटें देने की अपील की। शाह ने बंगाल की संस्कृति को पुनर्जीवित करने, लोकतंत्र को पुनः स्थापित करने और चौतरफा विकास के लिए जनसमर्थन मांगा। 

More videos

See All