जयंत सिन्हा, अर्जुन मुंडा व बाबूलाल की प्रतिष्ठा दांव पर, रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में चुनाव छह मई को

झारखंड में दूसरे चरण का चुनाव छह मई को रांची, खूंटी, हजारीबाग व कोडरमा में होगा. इसमें केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की प्रतिष्ठा दांव पर होगी. 
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा हजारीबाग लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां पर कांग्रेस ने गोपाल साहू व सीपीआई ने भुवनेश्वर मेहता को उम्मीदवार बनाया है. खूंटी में भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव लड़ रहे हैं. इनके खिलाफ कांग्रेस से काली चरण मुंडा चुनाव मैदान में हैं. रांची में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का मुकाबला भाजपा के संजय सेठ के बीच होता दिख रहा है. 

More videos

See All