जयपुर शहर-जयपुर ग्रामीण मेंं मोदी लहर के असर से भाजपा मजबूत, दौसा में करीबी टक्कर

पहला चरण खत्म हो चुका है। अब दूसरे चरण की सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण में मोदी लहर का असर दिख रहा है। जबकि दौसा में दोनों महिला प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। इन तीनों लोकसभा सीटों पर 6 मई को मतदान होना है।
भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। चुनाव के पहले दिन से  मालवीय नगर, सांगानेर, विद्याधर नगर व बगरू में भाजपा का ज्यादा प्रभाव दिख रहा है। जबकि किशनपाेल, आदर्श नगर व हवा महल में कांग्रेस की स्थिति अच्छी है। सिविल लाइंस में बराबरी का मुकाबला रह सकता है। ऐसे में भाजपा अभी तक के हिसाब से कांग्रेस पर भारी नजर आ रही है।

 भाजपा के पास ब्राह्मण सबसे बड़ा वाेट बैंक है। दूसरी जातियाें का भी वाेट माेदी के नाम पर भाजपा के खाते में जाएगा। कांग्रेस वैश्य-मुस्लिम समाज के सहारे मैदान में है। मुस्लिम समाज का कांग्रेस के पक्ष में वाेट जाते ही ध्रुवीकरण हाे सकता है। वैश्य समाज का भी वाेट भाजपा की ओर जा सकता हैं। कांग्रेस को इसका सीधा नुकसान हाेगा।

More videos

See All