प्रज्ञा बोलीं- कांग्रेस के सिलेबस में राष्ट्रविरोध, वहां जाकर भाजपाई देश के खिलाफ बोलते हैं

भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के सिलेबस में ही राष्ट्रविरोध है, इसलिए उसके नेता ऐसी बातें कहते हैं जिससे देश को नुकसान है। उसके संस्कार ऐसे हैं कि जो लोग पहले भाजपा में रहकर देशहित की बात करते थे कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी भाषा राष्ट्रविरोधी हो गई। 
दरअसल, मंगलवार को प्रज्ञा ठाकुर ने ये बात कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा सोमवार को भोपाल में एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर मीडिया द्वारा पूछे प्रश्न के जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को अच्छे संस्कार और राष्ट्रभक्ति वाली विचारधारा की शिक्षा दी जाती है।
लेकिन कांग्रेस में उससे उलट शिक्षा दी जाती है। उनका सिलेबस ही ऐसा है। जो लोग पहले भाजपा में थे वे लोग जैसे ही कांग्रेस में शामिल हुए उनके बोल राष्ट्रविरोधी हो गए। प्रज्ञा ने कहा हम सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं। सत्य हताश हो सकता है पर परास्त नहीं। मैं इसका उदाहरण हूं। आगे भी सत्य की ही जीत होगी।

More videos

See All