पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू भाजपा में शामिल, ज्वालामुखी में सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

 विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा से कांग्रेस विधायक रहे ओबीसी नेता सुरेंद्र काकू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ज्वालामुखी में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष काकू भाजपा में शामिल हुए।
काकू ओबीसी वर्ग के नेता हैं। वह कांग्रेस कार्यकाल में ओबीसी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पवन काजल को कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

More videos

See All