लोकतंत्र की जयकार, चतरा-पलामू व लोहरदगा में 64:31% मतदान

झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पलामू, लोहरदगा और चतरा में सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। नक्सलियों के साये से दूर जबर्दस्त मतदान हुआ। घोर नक्सल इलाका, भीषण गर्मी के बावजूद राज्य में 64.31 फीसद वोटिंग हुई। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।
कड़ी धूप के बावजूद लोग कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई जगहों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में मतदान को लेकर काफी जोश देखा गया। कहीं-कहीं मतदाताओं को फूल देकर सम्मानित किया गया। कहीं प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। मतदाताओं को लुभाने के लिए मॉडल बूथ और सखी बूथ भी बनाए गए थे।

More videos

See All