कांग्रेस को पीछे छोड़ लद्दाख में जोर लगा रही भाजपा, किरण रिजिजू लेह पहुंचे

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी लद्दाख में व्यापक चुनाव प्रचार से इस संसदीय सीट को फिर से जीतने की मुहिम पर है। व्यापक प्रचार से चुनावी लक्ष्य हासिल करने के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू लेह पहुंच गए हैं।
किरण रिजिजू लद्दाख में तीन दिन प्रचार कर भाजपा के उम्मीदवार जामियांग सीरिंग नाम्गयाल को कामयाब बनाने के लिए जोर लगाएंगे। लद्दाख में फुल स्पीड पर प्रचार के कारण लद्दाख में यह किरण रिजिजू का दूसरा दौरा है। उनसे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना भी प्रचार करने आए थे। रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब लेह पहुंचे किरण रिजिजू ने क्षेत्र में प्रचार कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, लेह जिला इकाई के पदाधिकारियों से प्रचार की रणनीति पर विचार विमर्श किया।

More videos

See All