लोकसभा चुनाव में दो विचार धाराओं की लड़ाई : अरविंद

भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने कहा कि देश में इस समय दो विचार धाराओं की लड़ाई है। एक देश के विकास का काम कर रही है और दूसरी परिवार का विकास कर रही है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी टूट जाएगी और इनेलो से भी बुरा हाल होगा। उन्होंने कहा कि पहले ही कांग्रेस में इतनी गुटबाजी है कि उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, इनेलो और जजपा प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने के लिए लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने विपक्ष को सबक सिखाने का मन बना लिया है। यहीं नहीं मोदी की सुनामी के सामने विपक्ष कई पर भी नहीं टिक पाएगा।
भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा रविवार को रोहतक स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिर्फ जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता खुश है जबकि बिचौलियों को मरोड़ हो रही है। पर्ची सिस्टम बंद हो गया। ना नौकरियों में पर्ची की जरूरत और ना ही बदलियों के लिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने जो गठबंधन किया है, वह पूरी तरह से फेल हो चुका है, चाहे प्रदेश स्तर हो या फिर राष्ट्रीय स्तर पर, गठबंधन की हवा निकल चुकी है। 

More videos

See All