हरियाणा की दसों सीटें भाजपा की झोली में डाल कर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का काम प्रदेश की जनता करेगी – रामबिलास शर्मा

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने आज महेन्द्रगढ़ विधानसभा के विभिन्न गांवो का दौरा किया और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के लिए वोट मांगे। रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा की सभी दसों सीटें भाजपा की झोली में डाल कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने का काम प्रदेश की जनता करेगी।
नरेंद्र मोदी देश की जनता के आर्शिवाद से भारी बहुमत से देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल इन चुनावों में केवल और केवल अपना अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे। इन पांच सालों में विश्व की महाशक्ति कहे जाने वाले देश भी अब भारत की ताकत को  मानने लगे है।

More videos

See All