कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता, जबतक है भाजपा कार्यकर्ता में जान : अमित शाह

बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को लेकर विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा। उमर अब्दुल्ला को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महागठबंधन के नेता कहते हैं कि कश्मीर में दूसरा पीएम होना चाहिए। ये चाहते हैं, कश्मीर भारत से अलग हो जाए। अगर कभी हमारी सरकार न भी रही तो भी जब तक भाजपा के एक भी कार्यकर्ता के शरीर में जान है तब तक कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता। 
उन्होंने लालू-राबड़ी सरकार और राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के राज में बिहार में गुंडागर्दी, जातिवाद, अपहरण, बलात्कार होते थे, तबादला उद्योग चलता था। बिहार को इस जंगलराज से मुक्ति नीतीश कुमार और सुशील मोदी जी की जोड़ी ने दी है।

उन्होंने कहा कि जब लालू-राबड़ी का और राहुल बाबा के परिवार का शासन चलता था, तब गरीब इलाज कराने के लिए बेबस था। गरीब के पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते थे। आज आयुष्मान भारत योजना से देश के करीब 24 लाख लोगों का मुफ्त इलाज कराने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया है।

More videos

See All