भाजपा को वोट देना, देश की उन्नति को रोकना : अजय

जो कहते थे कि जगह-जगह स्मार्ट सिटी बनाएंगे, वे देश में एक भी स्मार्ट सिटी नहीं बना सके। आम दुकानदार व व्यापारी का कारोबार ठप है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, शिक्षा व सेहत के क्षेत्र में एक भी उपलब्धि नहीं है। भाजपा को वोट देना मतलब देश की उन्नति को रोकना है। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के संरक्षक अजय सिंह चौटाला ने शनिवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र से जजपा और आप गठबंधन के उम्मीदवार निर्मल सिंह मलड़ी के पक्ष में प्रचार करते हुए यह बात कही। उन्होंने शनिवार को सिरसा के गांव ओढां, चोरमार, चौटाला सहित अनेक गांवों में जनसभाएं कीं। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि देश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन कांग्रेस ने किया है, लेकिन फिर भी उसने आमजन के हित में कुछ नहीं किया और केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

More videos

See All