बीजेपी-कांग्रेस नेताओं की अब तक कुल 360 सभाएं और रैलियां, सीएम गहलोत ने अकेले की 136 रैली

राजस्थान में लोकसभा चुनाव की 13 सीटों के लिए प्रचार थम गया। पहले चरण को अपने पाले में करने के लिए बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक को उतारा। वहीं कांग्रेस ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सभाएं करवाई और पूरी कमान सीएम ने खुद के हाथ में रखी। कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर सचिन पायलट तक 24 दिन के भीतर प्रदेश भर में ताबड़तोड़ सभा, रैली और रोड शो किए।
सबसे अधिक अशोक गहलोत 136 सभा, रैली और रोड शो कर चुके हैं। इसमें से अकेले 93 प्रोग्राम जोधपुर में किया गया हैं। प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 63 चुनावी सभाएं की। इनमें से 13 सभाएं राजस्थान से बाहर की गई हैं। राहुल गांधी की चार ही रैलियां हो पाई हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मे 32 सभाएं और रैलियां की। इसके अलावा हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू, सैम पित्राेदा, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा सहित अन्य स्टार प्रचारक दो से तीन सभाएं या फिर केवल प्रेस कांफ्रेंस ही कर पाए।

More videos

See All