भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक और उनके बेटे ने बीजेपी छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

ऐलनाबाद क्षेत्र से भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लाल चंद खोड़ और उनके पुत्र अनिल खोड़ ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने अशोक तंवर और भरत सिंह बेनीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। वहीं अशोक तंवर ने कहा कि खोड़ परिवार से पारिवारिक रिश्ता है, लाल चंद खोड़ मेरे पिता जैसे हैं।

More videos

See All