नामांकन के दिन ट्विटर पर ट्रेंड हुए अनुराग ठाकुर, बनाया रिकॉर्ड

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की लोकप्रियता कितनी है, इसका पता एक बार फिर तब चला जब शुक्रवार को उनके नामांकन के दिन ट्विटर पर रिकॉर्ड बना। उनके नामांकन के दौरान भाजपा के आइटी विंग ने एक ट्रेंड शुक्रवार सुबह ट्विटर पर शुरू किया जिसका हैशटैग रहा 'फिर एक बार मोदी अनुराग'। दिनभर यह ट्रेंड बढ़ता गया। शाम पाच बजे तक 16 हजार रिट्वीट इसी ट्रेंड से हो चुके थे। यह ट्रेंड देश के टॉप पांच ट्रेंड में शामिल हो गया। अनुराग ठाकुर हिमाचल के पहले ऐसे लोकसभा प्रत्याशी बने हैं जिनके ट्रेंड में हजारों लोगों ने रिट्वीट किए हैं।
भाजपा आइटी के सह संयोजक पुनीत शर्मा और राहुल डोगरा ने बताया कि फिर एक बार मोदी अनुराग टेंड खूब छाया रहा। ये रिट्वीट हिमाचल के लोगों ने ही नहीं बल्कि विदेश में उनके कई समर्थकों ने भी किए हैं। हमने जो वीडियो ट्विटर पर अपलोड किए, उन्हें भी हजारों लोगों ने देखा है।

More videos

See All