दिग्विजय का पलटवार- अगर मैं आतंकी हूं तो मुझे जेल में डाल दो

पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने उन्हें भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा आतंकवादी कहे जाने पर पलटवार किया है। सिंह ने कहा है कि मुझे आतंकवादी कहा गया। अगर मैं आतंकवादी हूं तो मुझे जेल में डाल दिया जाए। सिंह ने कहा कि मैंने भगवा आतंकवाद कभी नहीं कहा। हमारे धर्म में जो लोग संन्यासी हो जाते हैं, वे सत्ता के पीछे नहीं भागते।

वह वोट मांगने के लिए नहीं जाते। दिग्विजय शुक्रवार को श्यामपुर के खंडवा गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तपस्या करने के बाद ही व्यक्ति संत बनता है। उसके लिए त्याग करना होता है। केवल भगवा वस्त्र धारण करने से कोई संत नहीं होता। सिंह ने कहा कि भाजपा को केवल चुनाव के समय ही राम याद आते हैं, बाकी पांच साल उनको राम मंदिर की याद नहीं आती है। 
 

More videos

See All