रालोपा के हनुमान बेनीवाल बन गए हैं भाजपा के स्टार प्रचारक

6 महीने पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का गठन कर तीन प्रत्याशियों को विधानसभा में पहुंचाने वाले हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव आते-आते आज देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के स्टार प्रचारक हो गए हैं। भाजपा ने हनुमान बेनीवाल की ताकत को समझा और अपनी नागौर सीट हनुमान बेनीवाल के लिए खाली छोड़ दी। हनुमान का जाट वोटों में असर केवल नागौर तक सीमित नहीं है, वे बड़ा असर रखते हैं।
इसे समझते हुए भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के क्षेत्र जोधपुर में भी प्रचार पर उतारा। भाजपा सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, जोधपुर सहित जयपुर ग्रामीण सीट पर जाट वोटों को अपने पक्ष में रखने के लिए हनुमान बेनीवाल को बड़ा सहयोगी मानती है। बेनीवाल इन क्षेत्रों में जा रहे हैं।  
बेनीवाल विधानसभा चुनाव के दौरान ही कह चुके थे कि उनकी मोदीजी से कोई लड़ाई नहीं, स्थानीय नेताओं से नाराजी थी। वो नाराजी राज्य के चुनाव के साथ पूरी हो गई। अब हनुमान कहते हैं- देश के लिए चुनाव हो रहा है। मोदी से अच्छा विकल्प दिखता नहीं। राष्ट्रहित में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय किया। चर्चा है, जितनी सभाएं वसुंधरा करती हैं, भाजपा उतनी बेनीवाल से करा रही है।

More videos

See All