चुनाव मैदान में उतरीं हमनाम प्रत्याशी को मनाने उसके घर पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, मनाकर स्वागत किया

भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर शुक्रवार को अपनी हमनाम और निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के घर पहुंचीं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी को स्वागत किया और उनसे चुनाव न लड़ने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी की अपील को स्वीकारते हुए निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है।
दरअसल, भोपाल सीट से भाजपा के टिकट पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ही नहीं, बल्कि उनकी हमनाम प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने भी नामांकन किया। अपने हमनाम प्रत्याशी के चुनाव मैदान में उतरने से न केवल साध्वी, बल्कि भाजपा भी परेशान थी। इसका जिक्र खुद साध्वी प्रज्ञा ने गुरुवार को सीहोर की आमसभा में भी किया था। भाजपा और साध्वी का डर था इससे उनके वोटर्स कंफ्यूज हो सकते हैं और उनके वोट बंट सकते हैं।

More videos

See All