प्रज्ञा ठाकुर का व्यवहार आदतन अपराधी का, वह साध्वी नहीं- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का व्यवहार आदतन अपराधी होने का आरोप लगाया है। गुरुवार को यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि साध्वी प्रज्ञा छत्तीसगढ़ की निवासी हैं। वह हमेशा अपने साथ चाकू रखती हैं। उसके जीजा छग के बलौदाबाजार में वेयरहाउस में काम करते थे। 2001 में उसने शैलेन्द्र देवगन को चाकू घोंपा था। वह अभी जमानत पर है।
भूपेश बघेल ने कहा कि वह साध्वी नहीं है उसका व्यवहार आदतन अपराधी का है। इस तरह के प्रत्याशी का चयन अमित शाह करते हैं। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा भी उपस्थित थे।

More videos

See All