भाजपा का किसी भी संस्था पर विश्वास नहीं : शैलजा

अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा ने विधानसभा नारायणगढ़ के गांव रच्छेड़ी, शहजादपुर, धनाना, बड़ा गढ़, बधौली, लखनौरा, डेरा व नारायणगढ़ का दौरा कर ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नारायणगढ़ पहुंचने पर कुमारी शैलजा का पूर्व मुख्य संसदीय सचिव हरियाणा एवं हलका नारायणगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी राम किशन गुज्जर ने स्वागत किया।
कुमारी शैलजा ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश में संसद, सेना, सीबीआई आदि संस्थाओं की गरिमा थी और लोगों का इन संस्थाओं पर भरोसा था। भाजपा ने इन संस्थाओं का विश्वास खत्म कर दिया। भाजपा का किसी भी संस्था पर विश्वास नहीं है लेकिन कांग्रेस पार्टी का लोकतंत्र में पूर्ण विश्वास है। विभिन्न गांवों में आयोजित जनसभाओं में पूर्व विधायक पवन साहनी, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मेहता आदि भी मौजूद थे।

More videos

See All