भाजपा, कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगा गठबंधन : जयहिंद

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से जजपा-आप के संयुक्त प्रत्याशी नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार में घोटाले किए जा रहे है। भाजपा और कांग्रेस आपस में मिली हुई हैं। दोनों ही पार्टियां लोगों की भावनाओं से खेल रही हैं। भाजपा ने पिछले चुनावों में किए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार सेना के नाम पर राजनीति करने में लगी हुई है। भाजपा नेता सेना के नाम पर वोट मांग रहे है। जयहिंद बुधवार को पलवल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
जयहिंद ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी लागू कर व्यापारियों की कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठ बोलने का काम करती है। अगर प्रदेश में विकास कार्य होते तो भाजपा सरकार के मंत्री अपने नाम के साथ चौकीदार की बजाय विकास अवश्य लिखते। नवीन जयहिंद ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा पार्टी का खूटां उखाड़ने का काम करेंगे।

More videos

See All