लोकतंत्र के महापर्व में तिब्बती शरणार्थी भी डालेंगे वोट की आहुति

लोकतंत्र के महापर्व में तिब्बती शरणार्थी भी वोट की आहुति डालेंगे। हिमाचल में 1350 तिब्बती शरणार्थियों के मतदाता पहचान पत्र हैं। इन्होंने विधानसभा चुनाव में भी वोट डाला था। 50 तिब्बती शरणार्थियों ने भारत की नागरिकता ली थी। इनमें से 10 ने बाद में भारतीय नागरिकता छोड़ दी, जबकि 40 के पास अभी भारत का नागरिक होने का अधिकार है।
2015-16 में धर्मशाला में निर्वासित तिब्बती सरकार चुनने  वाले शरणार्थियों में से 1350 ऐसे हैं जिनको बिना भारतीय नागरिकता के ही वोट डालने का अधिकार प्राप्त है। इसी तरह 40 शरणार्थियों ने भारतीय नागरिकता
भी ली है। भारत सरकार से मतदान का अधिकार हासिल करने के साथ इनके पास शरणार्थी का दर्जा भी है। करीब डेढ़ लाख शरणार्थी तिब्बती हिमाचल के धर्मशाला की निर्वासित तिब्बत सरकार को चुनते हैं। विश्व में 60 लाख तिब्बती शरणार्थी हैं। इनमें से 65 हजार तिब्बती शरणार्थी हिमाचल में रह रहे हैं। 

More videos

See All