मध्य प्रदेश में राहुल ने अमित शाह को बताया हत्या का आरोपी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा हमला बोला। मंच से संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि हत्या के आरोपी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह। वाह क्या शान है। क्या आपने कभी जय शाह का नाम सुना है, वह जादूगर हैं। तीन महीने में 50 हजार रुपये को 80 करोड़ बना दिया। इस दौरान उन्होंने एक बार भी जनता से ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगवाए। कांग्रेस ने कहा है कि ‘चौकीदार चोर है’ पार्टी का राजनीतिक स्लोगन है और उसे आगे भी जारी रखेगी। पार्टी का कहना है कि राफेल विमान सौदे से जुड़े इस मामले की सत्ता में आने पर जांच कराएंगे।

More videos

See All