सीएम योगी ने साक्षी महाराज पर दिया बड़ा बयान, बताया 'भारत की राष्ट्रीयता के प्रति आवाज उठाने वाला'

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को उन्नाव के बांगरमऊ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज को भारत की राष्ट्रीयता के प्रति आवाज उठाने वाला बताया। उन्होंने कहा उन्नाव में मां गंगा की कृपा बरसती है। उन्नाव की धरती बहुत पावन है। उन्नाव ने भारत के साहित्य जगत को बहुत कुछ दिया है।
इसमें सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और हृदय नारायण दीक्षित सबसे अनमोल रत्न हैं। चंद्रशेखर आजाद को भी उन्नाव की धरती ने ही पैदा किया था। सीएम योगी ने कहा आने वाले पांच वर्षो में उन्नाव को अनेक योजनाओं का तोहफा मिलेगा। उन्नाव वासियों को संबोधित करते हुए सीएम योगी बोले सौभाग्य योजना का शुभारंभ भी उन्नाव से ही हुआ था।
 
 

More videos

See All