भाजपा विधायक की महापुरुषों पर टिप्पणी पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, भाजपा का पलटवार

 भाजपा के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। डीजीपी से मुलाकात कर कांग्रेसियों ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। विधायक पर गांधी, नेहरू और आंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। 
खानपुर विधायक प्रणव चैंपियन ने 16 अप्रैल को रुड़की में प्रेस वार्ता बुलाकर महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। सोशल मीडिया में विधायक की टिप्पणी वायरल होने पर कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। 

More videos

See All