चुनाव आयोग ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्ती को चेतावनी देकर छोड़ा

 
चुनाव आयोग ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। उन्हें चेताया गया है कि वह चुनाव प्रचार के दौरान किसी के भी खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी व अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से बचें। सत्ती के खिलाफ ऊना जिला के गगरेट में भाजपा एससी मोर्चा के कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका वाड्रा के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी पर केस दर्ज किया गया था।
सत्ती की कथित टिप्पणी पर सहायक चुनाव अधिकारी को शिकायत हुई थी। राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि भाजपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को चेतावनी दी है कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी के भी खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने से दूर रहें।

More videos

See All