पूर्व CM शिवराज ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- झूठ के तोड़ रहे रिकॉर्ड

 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल झूठ बोलने के रिकॉर्ड बना रहे हैं। हकीकत यह है कि कांग्रेस खानदानी भ्रष्टाचारी पार्टी है। 2जी, 3जी, 4जी, जीजाजी घोटाला कर नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। यह शर्म की बात है कि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष की मानसिक अवस्था एक पांच वर्ष के बालक जैसी है। चौहान यहां सोमवार को भाजपा प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर के समर्थन में चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल ने गिनती कर दावा किया था कि 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो तो सीएम बदल देंगे। कर्ज माफ आज तक नहीं हुआ।
यदि वादे पर चलते तो प्रदेश में अब तक 12 सीएम बदल जाते। प्रदेश में हो रही घोषित-अघोषित बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर तंज कसे।
कहा, कटौती के लिए भाजपा को दोषी ठहरा रहे हैं। सरकार कांग्रेस की है तो दोष हम पर क्यों? यदि सरकार नहीं चल रही है तो हटें, रास्ता खाली करें। जनता को भाजपा शासन में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा, अब जब भी बिजली जाती है तो मामा की बहुत याद आती है।

More videos

See All