देश से भाजपा का जाना तय, घोषणा बाकी : तंवर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा लोकसभा से प्रत्याशी अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा में नामांकन पत्र भरने के दौरान हुए रोड शो ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस भारी अंतर से चुनाव जीतेगी। तंवर सोमवार को फतेहाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब देश और प्रदेश से भाजपा का जाना तय हो गया है। केवल घोषणा होनी बाकी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने केवल अराजकता का माहौल पैदा किया है। पूरे 5 साल धरने प्रदर्शनों की भेंट चढ़े हैं। करनाल में छात्राओं और शिक्षकों पर पुलिस की बर्बर लाठीचार्ज ने जलियांवाला बाग की याद ताजा कर दी। इसी प्रकार इस सरकार में चार बार प्रदेश को जलाने का काम किया गया। प्रदेश के लोगों का भाईचारा तोड़ने का प्रयास किया गया।

More videos

See All