सीएम के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं थमा भाजपा विधायकों में विवाद

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हस्तक्षेप के बाद भी भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के साथ ही उनके समर्थकों के मध्य छिड़ी रार थमने का नाम नहीं ले रही है। इसने एक बार फिर भाजपा को असहज स्थिति में ला दिया है। 
हालांकि, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि ऐसी कोई बात उनके संज्ञान में नहीं आई है। हो सकता है कि किसी कार्यकर्ता ने कुछ कहा हो तो इसे दिखवा लिया जाएगा। चिंता वाली कोई बात नहीं है। परिवार का मामला है। 
खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के मध्य लंबे समय से छिड़ी जुबानी जंग से पार्टी की खूब छीछालेदर हुई। साथ ही विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाया। इसे देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इसमें हस्तक्षेप किया। 

More videos

See All