Lok Sabha Election 2019: डॉ. अजय ने कांग्रेसियों को दी नसीहत, मनमुटाव और गुस्सा को बाहर निकाल फेंके

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेसियों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि मनमुटाव और गुस्सा को बाहर निकाल फेंके। आलाकमान ने जिन्हें प्रत्याशी बनाया है उनके लिए एकजुट होकर काम करें।
डॉ. कुमार शनिवार को धनबाद के जिला परिषद मैदान में महागठबंधन की सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा का आयोजन धनबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के नामांकन के बाद शक्ति प्रदर्शन के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि धनबाद में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। कीर्ति आजाद विरोधी की जमानत जब्त करा देंगे।

More videos

See All