भोजपुरी स्‍टार मनोज तिवारी ने PM मोदी को बताया देश की जरूरत, कही ये बात

भोजपुरी फिल्‍म स्‍टार व सांसद मनोज तिवारी मानते हैं कि देश का भाग्य बदलना है तो नरेंद्र मोदी को फिर देश का प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। वे देश के लिए जरूरी हैं। मनोज तिवारी दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष तथा दिल्‍ली के भाजपा सांसद हैं। वे रविवार को पश्चिम चंपारण के नौतन में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी डॉ. संजय जयसवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते पहुंचे थे।
मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश का भविष्य संवारने का काम किया है। अगर वे प्रधानमंत्री रहे तो आगामी तीन वर्षों में देश में एक भी झोपड़ी दिखाई नहीं देगी। इसके लिए योजना बनाई जा चुकी है।

More videos

See All