किशन कपूर की जीत के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : अरुण

 विधायक अरुण मेहरा ने शनिवार को पंचायत सरूट, टोरू, कणडी, रिहडी, लूहना, मंगरेला, सद्दू तथा खावा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया गया। अरुण मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकासात्मक कार्यों के इतिहास में नई इबारत लिखी है। भ्रष्टाचार एवं घोटाला मुक्त प्रशासन की जो कल्पना की जाती थी उसे साकार किया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा आम जनता के हित में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। महिला उत्थान के लिए कई कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया है। भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक बढ़त दिलाने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं को आम जनता को अवगत करवाना सुनिश्चित करें। 

More videos

See All