हिमाचल में सराज के पूर्व विधायक पंडित शिव लाल नहीं रहे

 विधानसभा क्षेत्र सराज के पूर्व विधायक पंडित शिव लाल का रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे निधन हो गया। वह  80 साल के थे। कुछ दिन से वह आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन थे। हालत ठीक न होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था। पंडित शिव लाल चच्योट जो अब सराज के नाम से है से 1985 से लेकर 1990 तक कांग्रेस के विधायक रहे। इससे पहले वह गोहर के साथ लगती बासा पंचायत से प्रधान भी रहे। उन्होंने बीएससी अध्यापक की नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया था।
सहकारी आंदोलन में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। वर्तमान में भी वह 20 से अधिक शाखाओं वाले सीडी ब्लाक सहकारी समिति जो बैंकिंग की तर्ज पर चल रही है, के अध्यक्ष थे। वह हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वह भूमि विकास सहकारी बैंक के भी अध्यक्ष रहे हैं। उनकी आवाज में गजब की गर्जना थी तथा वह एक तेज तरार विधायक के रूप में जाने जाते थे। उन्हें उस समय शेरे चच्योट भी कहा जाता था। उन्होंने कई चुनाव लड़े। एक चुनाव हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर भी लड़ा था।

More videos

See All