लद्दाख के प्रचार में भाजपा, कांग्रेस में घमासान

लद्दाख संसदीय क्षेत्र के प्रचार अभियान में भाजपा व कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियां लद्दाख को यूनियन टेरेटरी (यूटी) बनाने की मांग को लेकर प्रचार कर रही हैं।
इस संसदीय सीट के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य सभी उम्मीदवार निर्दलीय हैं। निर्दलीय उम्मीदवार यहां क्षेत्रीय मुद्दे उजागर लेह व कारगिल में लोगों से वोट मांग रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवार जामियांग सीरिग नाम्गयाल यहां लद्दाख के विकास व मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर मैदान में हैं तो कांग्रेस लद्दाख के लोगों से भाजपा के अधूरे वादों को उजागर कर लोगों से सहयोग मांग रहे हैं। इन अधूरे वादों में से लद्दाख को यूनियन टेरेटरी बनाना भी एक है।
कांग्रेस के उम्मीदवार रिगजिन के पास लद्दाख में प्रचार करने के बड़े मुद्दे हैं। भाजपा के सांसद थुप्स्तन छिवांग ने अपनी ही पार्टी पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। इस समय कांग्रेस इस इस्तीफे को लेकर भाजपा के खिलाफ मैदान में है। यह मुद्दा भी उठाया जता रहा है कि भाजपा ने यूटी के मुद्दे पर चुनाव लड़कर सीट जीती और बाद में वादे को भुला दिया।

More videos

See All