राष्ट्रवाद और विकास के आधार पर चलती है भाजपा: सुधांशु त्रिवेदी

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान के लोकसभा चुनाव सहप्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का केंद्र जोधपुर बन गया है। इस सरकार ने पिछले चार महीने में किसानों से छलावा किया है, बेरोजगार युवाओं को धोखा दिया है तथा आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं करके मरीजों पर अत्याचार करने का काम किया है। प्रदेश में चल रही भामाशाह योजना को भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है। कांग्रेस की सरकार ने पैसे की कमी का बहाना बनाकर प्रदेश में चल रहे विकास कार्यो को भी ठप कर दिया है। इससे लगता है कि कांग्रेस सरकार का ध्येय वाक्य ‘‘मेरा वैभव बचा रहे, राजस्थान चाहे कुछ भी सहे’’ बन गया है। 

त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा का ध्येय वाक्य ‘‘तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें ना रहें’’ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार तथा पार्टी राष्ट्रवाद और विकास के आधार पर चलती है। 

त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति की पात्रता पर सवाल उठाकर निंदनीय कृत्य किया है। कांग्रेस जवाब दे कि उनके सांसद प्रत्याशी एवं स्टार प्रचारक शत्रुघ्न सिन्हा को राहुल गांधी में पीएम मैटेरियल नजर क्यों नहीं आता है।

More videos

See All