सिरसा में कोई चुनौती नहीं : दुग्गल

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, प्रदेश के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी व कर्णदेव कम्बोज भी थे। सुनीता दुग्गल ने फतेहाबाद में रोड शो किया और उसके बाद सिरसा पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने जनसभा की। उन्होंने कहा कि उन्हें सिरसा में किसी पार्टी से चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का कार्यकर्ताओं में उत्साह है, उससे साफ है कि सिरसा में इस बार कमल जरूर खिलेगा। उन्होंने कहा कि सिरसा में भाजपा की जीत निश्चित है और विपक्षी दल दूसरे और तीसरे नंबर के लिए लड़ रहे हैं।

More videos

See All