भाजपा से मोह भंग, कांग्रेस को चुनेगी जनता : तंवर

भाजपा से आम जनता का मोह भंग हो चुका है। जनता जान चुकी है कि भाजपा के पास सिवाय जुमलों के और कुछ नहीं है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है, इससे स्पष्ट है कि जनता चुनाव में कांग्रेस की जीत पर मुहर लगाएगी। यह बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं से कही। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। तंवर ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से पूरा देश त्रस्त है।
कांग्रेस के पास देश के भविष्य को सुधारने का विजन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी न्याय योजना के द्वारा गरीबी मिटाने का मंत्र पहले ही दे चुके हैं। बैठक में पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम ने कहा कि अशोक तंवर सिरसा सीट पर राहुल गांधी के प्रतिनिधि हैं और हर कार्यकर्ता को खुद को अशोक तंवर समझकर ही मेहनत करनी है।

More videos

See All