साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने थामा बीजेपी का दामन, भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया, उसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के संकेत दिए.
बता दें कि मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट है और 1989 से लगातार भाजपा यहाँ से जीतती आ रही है लेकिन इस बार कांग्रेस ने यहाँ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है जिसके बाद भाजपा अब तक मंथन कर रही है कि यहाँ से किसे मैदान में उतारा जाय. लेकिन आज प्रज्ञा ठाकुर के बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी ने कुछ राहत की सांस ली है.
हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि भाजपा यहाँ से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतार सकती है लेकिन आज प्रज्ञा ठाकुर बीजेपी दफ्तर पहुंची और बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की और लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए.
कुछ दिन पहले ही प्रज्ञा ठाकुर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि दुश्मन को परास्त करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। उनका इशारा दिग्विजय सिंह की तरफ था, जिन्होंने साध्वी पर आतंकवादी होने का टैग लगाया था।
 

More videos

See All