Lok Sabha Election 2019: यहां दलीय से ज्यादा निर्दलीय आजमा रहे भाग्य

चतरा संसदीय क्षेत्र के चुनाव में दलीय से ज्यादा निर्दलीय उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। यहां से कुल 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 10 राष्ट्रीय और प्रांतीय पार्टियों के हैं, जबकि 16 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। राष्ट्रीय दलों में देखा जाए तो सिर्फ दो भाजपा और कांग्रेस है। भाजपा ने अपना उम्मीदवार सांसद सुनील कुमार सिंह को बनाया है। वहीं कांग्रेस ने बरही विधायक मनोज कुमार यादव को टिकट दिया है।
क्षेत्रीय दलों में सीपीआइ से अर्जुन कुमार, बसपा से नागेश्वर गंझू को, राजद से सुभाष प्रसाद यादव, पूर्वांचल जनता पार्टी से आशुतोष कुमार, झारखंड पीपुल्स पार्टी से पंकज रंजन, भारतीय सर्वोदय पार्टी से रामानंद दास, हिंदू महासभा के सागर राम को उम्मीदवार बनाया है।

More videos

See All