जात-पात नहीं, कांग्रेस हर वर्ग के साथ : वीरभद्र

 पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने कभी जात-पात पर विश्वास नहीं किया है। कांग्रेस के लिए समाज का हर वर्ग एक समान है। वह सोमवार को धर्मशाला के समीप शीला में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, प्रजातंत्र में जनता सबसे बड़ी शक्ति है और इससे ऊपर कोई नहीं है। प्रदेश की जनता यह जानती है कि कौन सा राजनीतिक दल लोगों के प्रति समर्पित है।
बकौल वीरभद्र, प्रधानमंत्री अपने आपको जनता से भी सर्वाेपरी समझ रहे हैं, लेकिन उनका यह भ्रम चुनाव नतीजों के बाद टूटेगा। आरोप लगाया कि एचपीसीए स्टेडियम के निर्माण में कई अनियमिताएं बरती गई हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि वह प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिए हैं। कहा कि चुनाव में आलस नहीं चलेगा, सभी को एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए काम करना होगा। 

More videos

See All