लोकसभा चुनाव 2019 - राजस्थान की 10 सीटों पर भाजपा को भितराघात का खतरा !

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजस्थान में भाजपा को 25 में 10 सीटों पर कांग्रेस से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। जोधपुर में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सीधा मुकाबला सीएम पुत्र वैभव गहलोत के साथ है। यहां पर सीएम अशोक गहलोत समेत तमाम दिग्गज कांग्रेसी चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। खुद डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ सचिन पायलट और अन्य प्रदेश स्तर के नेताओं में सीएम पुत्र को जिताने के लिए ताल ठोंक रखी है। इसके चलते भाजपा नेताओं को रोजाना अपने बयानों में कहना पड़ा रहा है कि मुख्यमंत्री को सिर्फ अपने वैभव की चिंता है। 
इसके बाद अब हॉट सीट की बात करें, तो बाड़मेर में कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह का मुकाबला भाजपा के कैलाश चौधरी के साथ है। यहां पर कर्नल सोनाराम का टिकट कटने से भाजपा को ज्यादा जोर लगाना पड़ रहा है। आपको बता दे कि मानवेंद्र सिंह यहां से भाजपा के सांसद रह चुके है, लेकिन भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। साथ ही झालरापाटन से सीएम वसुंधरा राजे के सामने चुनाव लड़ा था।
भाजपा को बीकानेर संसदीय सीट पर भी पसीने आ रहे है। कारण यह है कि देवीसिंह भाटी ने भाजपा छोड़ दी है और भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सामने ताल ठोंक दी है। अर्जुनराम मेघवाल का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी रिटायर्ड आईपीएस मदनगोपाल मेघवाल से सीधा है। 

More videos

See All