चुनाव प्रचार अभियान में पिछड़ रही कांग्रेस, प्रदेश नेतृत्व को हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

दिल्ली में चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। सातों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की अधिकारिक घोषणा नहीं होने से पार्टी का चुनावी कैंपेन ठहर गया है। ना तो संभावित प्रत्याशी और ना ही कार्यकर्ता उत्साहित हो पा रहे हैं। उधर, गठबंधन पर भी औपचारिक पूर्ण विराम नहीं लगने से भी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार नहीं हो पा रहा है। यही नहीं कांग्रेस के भीतर की गुटबाजी ने भी चुनावी प्रचार में बाधा बन रही है। पार्टी के रणनीतिकार भी चुप्पी साधे हुए हैं। दरअसल प्रदेश कांग्रेस को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के हरी झंडी का इंतजार है। 

More videos

See All