जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान से हटाते ही खडूर साहिब में तिकोने मुकाबले के आसार

 लोकसभा हलका खडूर साहिब से सबसे पहले अकाली दल (टकसाली) द्वारा जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया था। जिसके बाद उक्त दल से पीडीए ने हाथ खींच लिए थे। रविवार को अकाली दल (टकसाली) द्वारा जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान से हटाने का लिया फैसला खडूर साहिब की सियासत में भूचाल लाने जैसा है। जनरल सिंह के चुनाव मैदान से हटते ही पंथक सीट पर सियासी समीकरणों में बदलाव आने के साथ यहां पर तिकोने मुकाबले की संभावना बन गई है।
खडूर साहिब सीट से शिअद भाजपा की ओर से बीबी जागीर कौर चुनाव मैदान में है। जबकि कांग्रेस द्वारा जसबीर सिंह डिंपा को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले पंजाबी एकता पार्टी के खाते में गई खडूर साहिब की इस पर परमजीत कौर खालड़ा को मैदान में उतारा गया था। कई दिनों से जनरल जेजे सिंह को चुनाव मैदान से हटाने बाबत चर्चा हो रही थी। रविवार को पार्टी अध्यक्ष रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा द्वारा जनरल सिंह को चुनाव मैदान से हटाने के फैसले पर मोहर लगा दी गई।
 

More videos

See All