मैं बाहरी कैसे हो गया: अरविंद शर्मा

भाजपा प्रत्याशी डॉ़ अरविंद शर्मा ने रविवार देर शाम पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। टिकट मिलने के बाद पहली बार रविवार देर शाम रोहतक पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। डॉ़ अरविंद शर्मा ने उन्हें बाहरी बताने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैं झज्जर में पला बढ़ा हूं और रोहतक से पढ़ाई की है, बाहरी कैसे हो गया। अरविंद शर्मा ने कहा कि वह घमंड नहीं करते, लेकिन मोदी की आंधी के सामने विपक्ष नहीं टिक पाएगा। भाजपा प्रत्याशी ने दावा किया कि रोहतक सहित 10 की 10 सीटों पर भाजपा भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं और जो भी उन्हें आदेश मिला है उसे पूरा करने के लिए रोहतक पहुंचे हैं। दीपेन्द्र हुड्डा ने रोहतक में अपने मुख्यमंत्री पिता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कंधे पर बैठकर जीत दर्ज की है।

More videos

See All