Kailash vijayvargiya बोले- पार्टी इंदौर से चुनाव लड़ने का कहे तो मना नहीं कर सकता

मुझे शीर्ष नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी है। वहां हम बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। इंदौर की एक सीट के लालच में मैं पश्चिम बंगाल से ध्यान हटाना नहीं चाहता। मैंने संगठन को अपनी मंशा बता दी है, लेकिन पार्टी इंदौर से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो मना करने की मेरी हैसियत नहीं है। यह बात भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कही।
उन्होंने कहा कि उम्र के मापदंड के कारण ताई को टिकट नहीं मिला, लेकिन टिकट मिलने से राजनीतिक कद तय नहीं होता। ताई हमारी बड़ी नेता हैं और रहेंगी। उनके नेतृत्व में शहर में काफी विकास हुआ है। इस कारण इंदौर भाजपा की परंपरागत सीट बन गई। यहां से भाजपा का कार्यकर्ता भी चुनाव जीत सकता है। उन्होंने कहा कि ताई और भाई के बीच झगड़े की बात मीडिया फैलाता है। हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।

More videos

See All