चाय पर चर्चा करने पहुंचे मंत्री ग्रोवर के कार्यक्रम में हंगामा, वकील ने जड़े जात-पात की राजनीति के आरोप
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनसंपर्क करने के लिए शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन में पहुंचे सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। बार एसोसिएशन में चाय के कार्यक्रम में पहुंचे ग्रोवर के कार्यक्रम में दो वकीलों ने हंगामा कर दिया। इसके चलते मात्र आधा घंटा ही कार्यक्रम चल पाया और ग्रोवर भी यहां से बिना जलपान किए लौट गए।
कार्यक्रम में ग्रोवर तय समय 1 बजे से लेट एक बजकर 39 मिनट पर पहुंचे। गेट पर प्रधान लोकेंद्र फौगाट व कार्यकारिणी की ओर से स्वागत करने के बाद उन्हें हॉल में ले जाया गया। मंत्री के कार्यक्रम को सचिव पुनीत पुनिया और उपप्रधान चेतना अरोड़ा की ओर से करवाया गया। हंगामे के बाद भाजपाइयों ने इसे कांग्रेस की चाल बताकर उक्त वकील को कांग्रेसी कहा। इस पर पूर्व विधायक बतरा ने नारंग को भाजपाई बताया।